पांच- पांच हजार के दो इनामी गिरफ्तार
भिंड| एंडोरी थाना पुलिस द्वारा पांच- पांच हजार रुपए के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक बृजकिशोर उर्फ बृजेश शर्मा पुत्र माताप्रसाद शर्मा निवासी एंडोरी एवं राहुल पाठक पुत्र रामदत्त पाठक निवासी मीरा नगर ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया है। यहां बता दें वर्ष 2019 में इनके विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट करने के साथ ही धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।