पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News For The First Time In Years Gajrath Got Out God Came Out Riding On Elephants With Indra Indrani

बरासों में पहली बार निकाला गजरथ, इंद्र-इंद्राणी के साथ हाथियों पर सवार होकर निकले भगवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड|अतिशय क्षेत्र बरासों में चल रहे सात दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के आिखरी दिन गुरुवार को भगवान आदिनाथ का मोक्षकल्याणक धूमधाम से मनाया गया। यहां पर गणाचार्य विराग सागर महाराज और विहसंत सागर महाराज सहित 90 अन्य जैन संतों के अलावा देशभर से आए श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने बताया कि बरसों में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन तीसरी बार हुआ है। लेकिन वास्तविक गजरथ यात्रा पहली बार निकाली गई है।

बेटी को बचाओगे तभी बढ़ेगा जिले में लिंगानुपात

महोत्सव के दौरान धर्मसभा में गणाचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि बेटियों को बचाओगे और पढ़ाओगे तभी जिले के लिंगानुपात में सुधार आएगा। बेटियों के बिना भविष्य की कोई कल्पना नहीं की जा सकती है।

गजरथ महोत्सव में सबसे पहले संत और फिर दो हाथियों सवार होकर भगवान की प्रतिमाओं को हाथ में थामें इंद्र-इंद्राणी चल रहे थे। इनके पीछे बड़ी संख्या में समाज के लोग चल रहे थे।
खबरें और भी हैं...