- Hindi News
- National
- Gohad News Mp News Forelane Remains Dark At Night Street Lights On Pillars Shut Due To Fuse Malfunction
फोरलेन पर रात में रहता है अंधेरा, फ्यूज खराब होने से खंभों पर स्ट्रीट लाइटें बंद
लोग बोले- कई बार शिकायत की, सुनवाई नहीं हो रही
गोहद में फोरलेन पर खंभों पर लगीं स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात भर अंधेरा रहता है। पिछले पंद्रह दिन से गौतम नगर से लेकर मंडी तिराहे तक लाइटें बंद हैं।
इससे रात के अंधेरे में गोहद चौराहा से गोहद के लिए आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मामले को लेकर जब नगर पालिका सीएमओ सैयद रिहानअली जैदी से बात की तो उन्होंने बताया कि सप्लाई लाइन का फ्यूज खराब हो गया है जिसका मेंटेनेंस जल्द ही करा दिया जाएगा। रहवासियों का कहना है कि खंभों पर लाइटें बंद होने की सूचना प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचा दी है फिर भी रोड पर अंधेरा पसरा रहता है। यह पहला मौका नहीं है जब फोरलेन पर रात की सुंदरता गायब हुई है इससे पहले भी 6 किमी की लंबाई में अंधेरा हुआ है। बहरहाल प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि लोगों को जो समस्या हो रही है उससे जल्द ही निजात दिलाई जाएगी। मेंटेनेंस के लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
गोहद में स्ट्रीट लाइटें बंद ।