- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Former Mla Wrote To Cm Said Ola Victims Get Compensation
पू्र्व विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, कहा-ओला पीड़ितों दिलाएं मुआवजा
भिंड |पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया ने ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को सही मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर अवगत कराया है। पत्र के माध्यम से समाधिया ने मुख्यमंत्री से अन्नदाता किसानों को शत प्रतिशत नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसान ही देश की आत्मा है। अगर देश की अंतरात्मा ही आपदाओं से परेशान हो जाए तो उन्नति में बाधा आती है। अटेर क्षेत्र पर इस बार आपदाओं का प्रकोप जारी है। पहले बाढ़ और अब ओलों की वर्षा ने तो किसान की कमर ही तोड़ दी है। अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौम्हो, अटेर, विंडवा, परा, फूप, रानी विरनगवां, मसूरी के किसानों की फसल चौपट हुई है।