पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Full Compensation For Crops That Have Been Damaged By Hail Storm

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का पूरा मुआवजा मिलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को कलेक्टर छोटे सिंह प्रशासनिक अमले के साथ अटेर क्षेत्र के उन गांवों में पहुंचे जहां बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते रबी सीजन की फसल खराब हुई थी। फसलों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने पीडित किसानों से कहा कि शासन की ओर से सभी किसानों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा मिलेगा।

अटेर क्षेत्र के ग्राम मसूरी, कनुअन का पुरा, पाली, व्यासन का पुरा (पाली), बघेलन का पुरा (पाली), गोहर खुर्द, विद्याराम का पुरा, रमपुरा, सोनपुरा, मिषनपुरा, बघेडी, कांकरन कापुरा, बगुलरी, विजयगढ, मसूरी का हार, रानीपुरा और देहरा गांवों में फसल का निरीक्षण करने बुधवार की दोपहर कलेक्टर छोटे सिंह पहुंचे। किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर कलेक्टर ने सरसों और गेहूं की फसल को देखकर कहा किसानों से कहा कि आप लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिए कि किसानों की ओलावृष्टि से प्रभावित फसल के नुकसान का तत्काल सर्वे कराए। सर्वे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई प्रभावित किसान सर्वे कार्य से छूटना नहीं चाहिए। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि सर्वे कार्य के लिए टीम गठित की जा चुकी है। साथ ही इन टीमों के माध्यम से सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। जिससे ओला से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आंकलन शीघ्र किया जा सके।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किसानों के पोंछे आंसू

सेवादल युवा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया एसडीएम मोहम्मद इकबाल के साथ भिंड विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में फसल का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष और एसडीएम को देखकर किसानों की आंखें नम हो गई। किसानों के आंसू पोंछते हुए धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है, आप सभी को पूरा मुआवजा मिलेगा।

ग्राम मसूरी में फसल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर छोटे सिंह ।
खबरें और भी हैं...