पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह कल
भिंड| पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह 14 मार्च को सुबह 9 बजे से वीआईपी सर्किट हाउस के निकट शहीद स्मारक परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व सैनिक बजरंग सिंह राजावत ने देते हुए बताया इस मौके पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके निदान के लिए रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।