पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mo News Mp News Hospital Toilets Closed Due To Lack Of Electricity And Water Patients Are Worried

बिजली-पानी के अभाव में अस्पताल के शौचालय बंद, मरीज होते हैं परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौ में डेढ़ साल पहले बनाए गए सुलभ शौचालय प्रशासन की लापरवाही के कारण चालू नहीं किए गए हैं। बिजली और पानी क अभाव में यह शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्रशासन ने भी मरीजों व अटेंडरों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ध्यान नहीं दिया है।

गौरतलब है कि अस्पताल कैंपस में 5 शौचालय नगर परिषद द्वारा बनाए गए थे, इसमें दो को पहले ही चालू कर दिया गया है, लेकिन बाकी टॉयलेट में पानी का अभाव है। जिसकी वजह से इसका लाभ अस्पताल में आने वाले लोगों को नहीं मिल पाता है। अस्पताल में बने दो टॉयलेट केवल मरीजों के उपयोग के लिए हैं। जबकि कैंपस में बनाए गए यह तीन टॉयलेट अटेंडरों के लिए हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोग भी अस्पताल के शौचालय का उपयोग कर लेते हैं। पर कैंपस में बने तीनों शौचालय हमेशा बंद ही रहते हैं।

खबरें और भी हैं...