- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Hunger Strike Will Change Into Fiery Agitation If Express Not Found Tomar
एक्सप्रेस वे नहीं मिला तो भूख हड़ताल उग्र आंदोलन में बदलेगी: तोमर
चंबल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में भिंड को जोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले 13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे शहर के युवाओं को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को किसान महासभा, क्षत्रिय महासभा, करणी सेना, मजदूर किसान संगठन, ब्राह्मण महासभा संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने युवाओं की हड़ताल का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से चंबल एक्सप्रेसवे से भिंड को जोड़े जाने की मांग की।
हड़ताल के दौरान युवा रॉकी तोमर ने कहा कि वर्ष2017 में चंबल एक्सप्रेसवे का जो प्लान तैयार किया गया था। उस प्लान में भिंड को शामिल किया गया था। साल 2018 में पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो एक्सप्रेसवे से मुरैना से भिंड के बीच का 62 किमी के हिस्से को हटा दिया गया। यह एक्सप्रेस वे राजस्थान के हाइवे एनएच 76 से भिंड के पास एनएच 92 को जोड़ता। अगर सरकार द्वारा हमारी मांग को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो हम लोगों की भूख हड़ताल आक्रोशित आंदोलन में बदल जाएगी।
आपसी विरोध भूलकर साथ आए संगठन: शुभम सेंथिया ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अंदर जो राजनीतिक हालात बने हुए हैं। उस स्थिति को भुलाकर आज शहर के विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठन हमारा समर्थन करने के लिए आए। जिससे स्पष्ट है कि शहर के लोग चंबल एक्सप्रेसवे से भिंड को खुद के लाभ के लिए नहीं जिले के विकास के लिए जोड़ने की मांग कर रहे हैं। हम लोगों को पिछले 10 दिन में जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे हमारा मनोबल काफी बढ़ा है। इस बढ़े हुए आत्मविश्वास के बल पर हम भिंड को चंबल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में जुड़वाकर रहेंगे।
यह लड़ाई आर-पार की है
भूख हड़ताल पर बैठे विजय सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रोजेक्ट में भिंड का शामिल किया गया था तो उसको क्यों हटा दिया गया। हमारी सरकार से यह आरपार की लड़ाई है, जिसे हम जीतकर रहेंगे। इस मौके पर अमर सिंह भदौरिया, देवेंद्र सिंह चौहान, अन्नू तोमर, सतीष सिंह, रिशेंद्र राजावत, मनोज राजावत, विनोद सिंह, अजय सिंह, मोहित राजावत, शक्ति राजावत, शानू चौहान, मुकेश बरूआ, मिक्की, सत्यपाल भदौरिया, नरेश कुशवाह, राहुल सिंह, सोनू तोमर, मनी जादौन, संदीप बरूआ, श्यामसुंदर यादव मौजूद रहे।
चंबल एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे युवा।