- Hindi News
- National
- Lahar News Mp News Illegal Cut Trees Fell On Current Wires Electricity Remained Shut All Day
अवैध रूप से काट रहे पेड़ की डाली करंट के तारों पर गिरी, दिन भर बंद रही बिजली
लहार के वार्ड 11 में बिना अनुमति के पेड़ काटने वालों पर प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई
लहार के वार्ड 11 मड़यापुरा में बिना अनुमति के हरे-भरे वृक्षों को काटा जा रहा है। शनिवार को कटाई के दौरान वृक्ष की डाली करंट के तारों पर गिरी जिससे लाइनों में फॉल्ट हो गया। इस दौरान जमीन में भी करंट दौड़ने लगा और नतीजतन दो गायों को करंट लग गया। हालांकि कंपनी ने विद्य़ुत सप्लाई बंद कर दी जिससे गायों की जान बच गई। लेकिन दिन भर वार्ड वासियों को बिजली के संकट से जूझना पड़ा। लोगों ने इसकी शिकायत बिजली कंपनी से लेकर प्रशासन के अधिकारियों तक की मगर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। यह पहला मौका नही है जब नगर में पेड़ों को काटा जा रहा है। इससे पहले भी सरकारी स्कूल में पेड़ों की कटाई की गई थी उस वक्त भी लोगों ने विरोध जाया परंतु प्रशासन द्वारा उन लोगों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। रोड पर खड़े सरकारी पेड़ों को काटने के साथ ही बिजली कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है। इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है।
लहार के वार्ड 11 में पेड़ काटने से गिरी लाइन ।