- Hindi News
- National
- Ater News Mp News In Charge Ferry Removed Told About The Consequences Of Child Marriage
प्रभारी फेरी निकाली, बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम
अटेर परियोजना 22 मार्च तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाएगी कुपोषण पखवाड़ा
अटेर परियोजना विभाग द्वारा 8 से 22 मार्च तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पखवाड़ा के पहले दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मल्लपुरा में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ढोलक, मजीरा लेकर संगीत की ताल पर विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से आयरन, खून की कमी, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की व्याख्या कर रही थीं।
कार्यकर्ता मिथिलेश राजपूत ने ढोलक बजाकर एवं सहयोगियों ने मजीरा आदि का बादन करते हुए गली मोहल्लों में यह संदेश दिया। यह फेरी प्राथमिक शिक्षक राकेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजेश राजपूत, सहायिका शिवरानी, स्व सहायता समूह की सचिव विमला देवी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मल्लपुरा के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाली गांव की किशोरियों को बताया गया कि कम उम्र में बेटियों की शादी करने से शारीरिक विकास रुक जाता है। इस इसके साथ ही शरीर में कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। आयरन की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है और व्यक्ति रोगों की जकड़ में पहुंच जाता है। इसलिए पोषण आहार के संबंध में बच्चों का सही ध्यान रेखें।
मल्लपुरा में ढोलर-मजीरा लेकर प्रभात फेरी निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।