पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Is It A Board Examination Or A Spectacle Teachers Were Writing Answers To Questions On The Board Children Also Wrote Copy Of Each Other

ये बोर्ड परीक्षा है या तमाशा... शिक्षक बाेर्ड पर लिख रहे थे प्रश्नों के उत्तर, बच्चों ने भी लिखी एक-दूसरे की कॉपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दस साल बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई जा रही है लेकिन इसे शिक्षकों ने ही मजाक बना दिया है। सोमवार को शहर के निकटस्थ ग्राम मानपुरा के शासकीय माध्यमिक स्कूल के कक्ष क्रमांक एक में परीक्षा दे रहे बच्चों को प्रश्न पत्र के उत्तर खुद कक्ष में ड्यूटी दे रही शिक्षक अंकिता कुशवाह बोर्ड पर लिख रही थी। वहीं कक्ष में ड्यूटी दे रहे दूसरे शिक्षक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी मौजूद थे। इसी बीच यहां पर डीईओ पहुंच गए। उन्हें देख शिक्षिका ने आनन-फानन में बोर्ड साफ कर दिया। ऐसे में डीईओ तोमर ने पूछा कि यह क्या तमाशा है? डीईओ तोमर ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड करने के नोटिस जारी किए हैं।

यहां बता दें कि जिले में इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा चल रही है। साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा भी चल रही है। कक्षा 5वीं के लिए 521 केंद्रों पर 14,357 और 8वीं के लिए 281 केंद्रों पर 16,359 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

अधिक दूरी पर केंद्र, परीक्षा देने नहीं पहुंच रहे बच्चे

कई परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर हैं, इसलिए छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंच रहे हैं। शहर के बुनियादी स्कूल परीक्षा केंद्र पर 8वीं के कुल 111 परीक्षार्थियों में से 25 अनुपस्थित रहे। 5वीं में 98 में से 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। आदर्श माध्यमिक स्कूल केंद्र पर कुल 116 छात्रों में से 31 अनुपस्थित रहे। यहां एक किमी दूर फ्री गंज, मध्यवर्ती, गांधी शाला, सुभाष नगर, चार किमी दूर के एसएएफ, डेढ़ किमी दूर के सराय पाठशाला और छह किमी दूर के हरवंश की खोड़ और सात किमी के रतनूपुरा स्कूल का परीक्षा केंद्र है।

3 उदाहरण: कहीं शिक्षक नकल करा रहे कहीं परिजन


निलंबन की कार्रवाई करेंगे

हरभवन सिंह तोमर, डीईओ, भिंड

यह शिक्षक हैं... बोर्ड पर लिख रही थीं उत्तर

ऐसे शिक्षक बच्चों काे क्या भविष्य देंगे

3. परीक्षा के बहाने स्कूल पर लगा दिया तालाः कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं का जायजा लेने निकले डीईओ शासकीय मध्यवर्ती स्कूल में भी पहुंचे। यहां दोपहर एक बजे ताला लगा हुआ था जबकि इस स्कूल में पदस्थ पांच शिक्षकों की किसी जगह ड्यूटी नहीं थी। इन शिक्षकाें ने परीक्षा के नाम पर स्कूल पर ताला लगा दिया था। यहां के शिक्षकाें काे नाेटिस दिया जाएगा।


1. एक-दूसरे की कॉपी बदलकर नकल कर रहे थे बच्चे: सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे शहर के शासकीय माध्यमिक स्कूल बुनियादी में बच्चे एक दूसरे की कॉपियां रखकर नकल कर रहे थे। जबकि कक्ष में ड्यूटी दे रही शिक्षिका पूनम त्रिपाठी और अविस्ता कुशवाह ये तमाशा देख रही थी। इस खुलासे के बाद डीईओ ने यहां के दोनों शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

2. बच्चों की कॉपी लिखने परिजन आए, पुलिस ने खदेड़ा: लहार के जलालपुरा माध्यमिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परिजन खुद अपने बच्चों की कॉपियां लिखने पहुंच गए। ऐसे में केंद्र पर काफी हंगामा हो रहा था। केंद्र प्रभारी ने यह सूचना जिला परीक्षा प्रभारी श्याम सिंह को दी, तब पुलिस वहां पहुंची और पालक स्कूल से बाहर निकले। बता दें सोमवार को कक्षा 8 का विज्ञान और 5 का अंग्रेजी विषय का पेपर था।

परीक्षा में करा रहे नकल ताकि छुटि्टयों में पढ़ाना न पढ़े

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक से आठवीं तक बच्चों को फेल नहीं करना है। ऐसे में बोर्ड पैटर्न पर हो रही परीक्षा में यदि बच्चे फेल हुए तो शिक्षकों को उन बच्चों को पुनः गर्मियों की छुट्टी में पढ़ाना होगा। उसके बाद उनकी फिर परीक्षा होगी। इस झंझट से बचने के लिए शिक्षक खुद ही प्रश्न पत्र में दिए प्रश्नों के सही जवाब बोर्ड पर लिखकर नकल करा रहे हैं।

मानपुरा के माध्यमिक स्कूल में शिक्षक अंकिता कुशवाह 5वीं के बच्चों को अंग्रेजी विषय का पेपर बोर्ड पर लिखकर हल करा रही थीं। इसी बीच उन्हांेने डीईओ को देखा तो डस्टर से बोर्ड पर लिखे उत्तर मिटाना शुरू कर दिया।
खबरें और भी हैं...