- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News It Is March Not December Until 830 In The Morning The Fog Is So Heavy That The Lights Of The Vehicles Light Up
दिसंबर नहीं, यह मार्च है... सुबह 8.30 बजे तक इतना घना कोहरा कि वाहनों की जलानी पड़ी लाइटें
स्थान: इटावा रोड
समय: सुबह 7.30 बजे
भिंड| शनिवार को आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप निकली थी। लेकिन रविवार को तड़के 4.30 बजे के बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने लगे और कोहरा छा गया। इसके बाद सुबह 8.30 बजे तक सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चले।
होली पर पानी के आसार:मौसम विज्ञानी उदय सरवटे के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह के वक्त घना कोहरा देखा जा रहा है। आगामी दिनों में राजस्थान में चक्रवात बनेगा। इससे 10- 11 तारीख को पानी गिरने की भी संभावना है।
एक डिग्री लुढ़का पारा:रविवार को न्यूनतम तापमान शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। रविवार को दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का पारा 11 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहा था।