- Hindi News
- National
- Ron News Mp News Jeetu Of Gwalior And Avinash Of Kanpur Showed Their Strength In The Riot
ग्वालियर के जीतू और कानपुर के अविनाश ने दंगल में दिखाया दम, बराबरी पर रहे
रौन में मोनी महाराज की बगिया में हर साल की भांति इस वर्ष भी होली के उपलक्ष्य में अखाड़ा लगाया गया। दोपहर 2 बजे से पहलवानों के बीच छोटी-बड़ी 37 कुश्तियां हुई। अंतिम झंडी के लिए 15 हजार रुपए का इनाम रखा गया। ग्वालियर के जीतू पहलवान और कानपुर के अविनाश के बीच 8 मिनट तक जोड़ हुए। अंत में दोनाें खिलाड़ियों के बीच कुश्ती बराबरी पर छुटी। इनाम की राशि भी दोनों पहलवानों के बीच समान बांट गई।
मुरैना के संजू ने मारी बाजी: इससे पहले मुरैना के संजू और ग्वालियर के श्याम पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें संजू अखाड़ा जीत लिया। इसी तरह बलराम मुरौना और ग्वालियर के राहुल, स्योंड़ा के संतोष और पंजाब के मनि, कुठेंदा के निक्की और सुकांड के बल्लू, भिंड के अंकुश और दतिया के सज्जन सिंह के बीच कुश्तियां टाई रहीं।
मोनी बाबा की बगिया में चल रहे दंगल में हाथ मिलाते पहलवान।