कायस्थ महासभा: होली मिलन समारोह आज
भिंड| अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मंगलवार को सुबह 9 बजे बद्री प्रसाद बगिया में होली मिलन समारोह आयोजित करेगा। दूसरे दिन 11 मार्च को बद्री प्रसाद बगिया में मौजूद भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सुबह 10 बजे भगवान का पूजन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष अमर सक्सेना,प्रदीप कुमार सक्सेना, मयंक श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।