- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Madhavrao Scindia39s Name Comes First Among Charismatic Leaders Sharma
करिश्माई नेताओं में माधवराव सिंधिया का नाम सबसे पहले आता है: शर्मा
कांग्रेसियों ने मनाई माधवराव सिंधिया की 75वीं जयंती
देश की राजनीति के करिश्माई नेताओं में स्व. माधवराव सिंधिया का नाम पहले आता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। क्रिकेट, गोल्फ, घुड़सवारी के शौकीन माधवराव सिंधिया ने सामान्य व्यक्ति जैसा जीवन व्यतीत किया था। यह बात कार्यालय परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित स्व. माधवराव सिंधिया की 75वीं जयंती पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि स्व. सिंधिया देश की जनता के सच्चे सेवक थे। उनके द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग में जो विकास कार्य कराए गए। उतने कार्य अाज-तक किसी राजनेता के द्वारा नहीं कराए गए है। रेल मंत्री रहते हुए ही माधवराव की देश में सबसे पहले बुलेट ट्रेन का कंसेप्ट लाए थे। इसी क्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. शांतिस्वरूप जी, डॉ. वीरेंद्र भदौरिया, संतोष त्रपाठी, योगेंद्र जादोंन, जुग्गन दीक्षित, बलराम शर्मा,राजू त्रिवेदी, प्रमोद दीक्षित, डॉ. अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती मनाते हुए कांग्रेसी ।