पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर को स्वच्छ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: सीएमओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका में गुरुवार को सीएमओ ज्योति सिंह ने संभाला पदभार

ज्योति सिंह

भिंड| नगरपालिका में गुरुवार को नवागत सीएमओ ज्योति सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

इस दौरान सीएमओ ने नपा भवन में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए विभाग प्रमुखों से चर्चा करते हुए विभागीय जानकारियां लीं। साथ ही उन्होंने कहा भिंड शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना मेरा लक्ष्य है। सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से शहर के रुके हुए विकास कार्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गुरुवार सुबह 10.30 बजे सीएमओ ज्योति सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपयंत्री राजवीर सिंह भदौरिया से शहर के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए जानकारी ली।
खबरें और भी हैं...