पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालाजी मंदिर से मिहोना को मिली ख्याति: राजावत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

100 साल पुराने मेले का अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

रंग पंचमी के अवसर पर शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष डॉ रेनू शिवमोहन सिंह राजावत ने बालाजी सूर्य मंदिर पर मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने मंदिर के लिए 2 गेट और 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग देकर नगरवासियों से मेला का लुत्फ उठाने का आग्रह किया है। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बालाजी सूर्य मंदिर से नगर को ख्याति प्राप्त है। यहां का पौराणिक इतिहास रहा है जिसके विषय में हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए। मंदिर में भक्त सच्चे मन से प्रार्थना करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। यह मेला 20 दिन के लिए लगाया गया है जिसमें पांच सैकड़ा दुकानें सजाई हैं। सैलानियों के लिए प्रत्येक वस्तु मेला में लगीं इन दुकानों पर उपलब्ध हैं। परिसर में विशेष झूला सेक्टर लगाया गया है जो बच्चों और महिलाओं के लिए मनोरंजन का माध्यम होगा। चाट, पकौड़ी से लेकर बच्चों के खिलौने तथा प्रत्येक व्यक्ति के मुताबिक चीजें उपलब्ध हैं। कुछ जानकार बताते हैं कि मेला सौ साल पुराना है जिसकी प्रथा मंदिर के महंत संत हरिदास महाराज द्वारा शुरू की गई थी। महाराज ने यह विचार किया था कि मेला में ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड आदि स्थानों के व्यापारी दुकान लगाएंगे तो स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शुभारंभ के दौरान बृजपाल सिंह, शिवपाल सिंह, मुनेंद्र सिंह, डॉ दिनेश श्रीवास्तव, राजबहादुर सिंह, रामभान सिंह, रामबाबू सिंह, कन्हई सिंह, समिति के सदस्य ओमप्रकाश पचौरी आदि लोग मौजूद थे।

बालाजी मंदिर पर मेला का उद््घाटन करते नप अध्यक्ष ।
खबरें और भी हैं...