पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohad News Mp News Mirchi Baba Did Sant Bhandara For 35 Villages Hundreds Accepted

मिर्ची बाबा ने 35 गांवों के लिए किया संत भंडारा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहद के बिरखड़ी में मिर्ची बाबा ने गुरुवार को संत भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में 35 गांवों को धुआंबंद किया 10 हजार से अधिक लोगों को भोजन खिलाया गया। इसके साथ ही 3 हजार साधु संतों ने भी भंडारे की प्रसादी ग्रहण की।

मिर्ची बाबा के पिताजी का विगत दिनों निधन हो गया था जिसके बाद उन्होंने अपने पैतृक गांव में अखंड रामायण का पाठ कराया। भंडारे में मालपुआ, घोंटा की सब्जी और बूंदी परोसी गई। खाना परोसने के लिए 10 गांवों के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रसादी ग्रहण करने के लिए पहुंचे। जिसमें दंदरौआ महाराज, रोकडिया सरकार, कमलदास महाराज, लोकेशानंद महाराज, किन्नड़ अखाड़े के महंत, केदारगिरि मुरैना, फरारी महाराज, माता पुरा के महाराज आदि संतों के साथ ग्रामीणों ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की है। भंडारे में प्रसादी के लिए 5 अलग पंडालें लगाई गईं जिसमें लोगों के बैठने की सुविधा थी।

बिरखड़ी में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते संत समाज के लोग।
खबरें और भी हैं...