पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदमाशों ने घर पर पथराव कर चलाई गोली, दहशत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के न्यू रेलवे क्रॉसिंग के पास की घटना

भिंड| शहर के देहात थाना क्षेत्र में बदमाशांें ने पहले एक घर में पथराव किए। फिर फायर कर मौके से फरार होने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार अरविंद पुत्र रामधन शर्मा निवासी केके एम्पायर बुधवार की रात करीब 11.30 बजे घर में थे इसी दौरान बाइक से तीन युवक आए और वे घर के गेट पर पथराव करने लगे, पत्थर की आवाज सुनकर अरविंद शर्मा सहित घर के परिजन जब बाहर आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर कट्टे से तीन फायर किए लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। एक संदेही आरोपी जीतू राजावत निवासी गायत्री मंदिर के नाम से पहचान हुई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
खबरें और भी हैं...