पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gormi News Mp News More Students Are Being Filled In School Vehicles In Gormi

गोरमी में स्कूल वाहनों में भरे जा रहे क्षमता से अधिक छात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार्रवाई नहीं होने से स्थिति बेहद खराब

गोरमी कस्बे के स्कूल वाहनों में बच्चों की दशा देखकर किसी का भी मन पसीज जाएगा। जिस वैन में आठ लोगों के बैठने की जगह है, उनमें बीस से अधिक बच्चों को ठूंसा जाता है। साथ में उनके स्कूल बैग भी होते हैं, जिन्हें या तो गाड़ी के ऊपर रख देते हैं या बच्चों को हाथ में पकड़ कर बैठना पड़ता है। यह सब कुछ स्कूल प्रबंधन के सामने होता है, लेकिन शायद ही कभी किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया हो। बच्चे स्कूल वाहनों के पीछे और दाएं व बाएं लटककर जाते हैं। अभिभावकों की माने तो उन्होंने इसे लेकर कई बार वैन के मालिकों से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन वे इस स्थिति में किराया बढ़ाने की बात करते हैं। अब ऐसे में उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है। गोरमी क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलवाने की होड़ में उनकी सुरक्षा की तरफ न अभिभावकों और निजी स्कूलों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसा ही मंजर रोज देखने को मिलता है, जहां पर टाटा मैजिक, ऑटो में स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। इनमें अधिकतर निजी वाहन हैं।

खबरें और भी हैं...