- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Motor Stopped In Scheme Bar For One And A Half Years Now Water Crisis Will Be Away
डेढ़ साल से बंद स्कीम बाेर में डाली मोटर, अब पानी का संकट होगा दूर
शहर के वार्ड क्रमांक 32 माता वाली गली में नगर पालिका द्वारा 15 वर्ष पहले वार्ड में पानी सप्लाई के लिए एक बड़ा स्कीम बोर कराया था, लेकिन यह स्कीम बोर डेढ़ साल से बंद था। दरअसल डेढ़ साल से पहले इसकी मोटर खराब हो गई थी, लेकिन नई मोटर नहीं डलवाई गई थी। सोमवार को स्कीम बोर में नई मोटर डलवा दी गई। अब लोगों को सुबह-शाम पीने के लिए शुद्घ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
गौरतलब है कि शहर के वार्ड क्रमांक 32 माता वाली गली में नगर पालिका द्वारा कराया गया स्कीम बोर की वर्ष 2018 में मोटर खराब हो गई थी, मोटर खराब होने के बाद स्थानीय लोग पानी के लिए परेशान हो गए थे। बोर में नई मोटर डलवाने के लिए लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से पिछले डेढ़ साल में कई बार आवेदन देते हुए बोर में नई मोटर डलवाने की मांग की थी। लेकिन नपाधिकारियों ने वार्डवासियों की मांग पर पिछले डेढ़ साल में कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई। अब तक वार्ड के लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे थे, लेकिन अब समस्या से निजात मिल जाएगी।
राज होली नाले की पट्टी के किनारे बिछाई जाएगी लाइन
विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने बताया कि वार्ड में राज होली नाले के किनारे अभी पानी सप्लाई के लिए पानी की पाइप लाइन नहीं बिछी होने से वहां के लोगों को वार्ड के स्कीम बोर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए अब नगर पालिका द्वारा नाले के किनारे पानी सप्लाई के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।जिससेे वहां के लोगों को भी शुद्घ पानी 24 घंटे उपलब्ध हो सके।
मोटर डलवा दी, अब होली के बाद चालू होगा बोर
संजीव सिंह कुशवाह, विधायक
इन क्षेत्रों में नल में आ रहा बदबूदार पीला पानी
इन दिनों शहर के नवादा बाग, गोविंद नगर, बरुआ नगर, गणेश कॉलोनी, भारौली रोड, वीरेंद्र नगर, आर्य नगर, नई आबादी, झांसी मोहल्ला, हाउसिंग कॉलोनी का कुछ हिस्सा से कभी कभार ऐसा बदबूदार पानी आ रहा है जो देखने में साफ दिखाई देता है, लेकिन उस पानी में बदबू आती है। इस संबंध में इन कॉलोनियों के लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन समस्या जस की तस है।
अब तक हैंडपंप और निजी बोर से पानी भर रहे थे लोग
स्थानीय निवासी मनोज सिंह कुशवाह ने बताया कि स्कीम बोर खराब होने से महावीर गंज, बाजू मोहल्ला सहित वार्ड की कुल ढाई हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही थी। यहां के लोगों को प्राइवेट बोर और सरकारी हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा था। स्कीम बोर में नई मोटर डलने के बाद अब स्थानीय लोगों को रोजाना सुबह-शाम पीने का शुद्घ पानी पीने के लिए मिलेगा।
वार्ड क्रमांक 32 में बंद स्कीम बाेेेेेर में नई मोटर डालते हुए नपा कर्मचारी।