- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Mp Explained If Bhind Does Not Get Chambal Express Then I Will Also Sit With You On Hunger Strike Youths Broke Fast
सांसद ने समझाया- भिंड को चंबल एक्सप्रेस वे नहीं मिला तो मैं भी आपके साथ भूख हड़ताल पर बैठूंगी, युवाओं ने तोड़ दिया अनशन
चंबल एक्सप्रेसवे से भिंड को जोड़े जाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिन से गौरी सरोवर किनारे बिहारी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं ने सांसद संध्या राय के आश्वासन के बाद जूस पीकर हड़ताल को खत्म किया।
गौरतलब है कि सांसद संध्या राय शनिवार शाम 4 बजे भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पहुंची। उन्होंने युवाओं ने कहा कि चंबल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट से भिंड को जोड़ने जाने के लिए मैं गत दिवस केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिली थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुझे चंबल एक्सप्रेस वे से भिंड को जोड़ने जाने का आश्वासन दिया है, वही आश्वासन मैं आप लोगों को दे रही हूं। ईश्वर ने चाहा तो भिंड चंबल एक्सप्रेस वे से जरूर जोड़ा जाएगा। सांसद संध्या राय के आश्वासन पर युवा बोले हम आपका आश्वासन कैसे मान लें पहले जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर ही भिंड से सैनिक स्कूल और मेडिकल कॉलेज चला गया। हड़ताल पर बैठे युवाओं की बात पर सांसद ने कहा कि तब मैं सांसद नहीं थी। अन्य लोगों ने बात संभालते हुए कहा कि आज सांसद चंबल एक्सप्रेसवे से भिंड को जोड़ने का आश्वासन दे रही हैं, अगर उसके बाद भी आने वाले समय में भिंड को नहीं जोड़ा जाता है तो सांसद को हमारे साथ भूख हड़ताल पर बैठना होगा। सांसद संध्या राय ने कहा कि अगर भिंड को नहीं जोड़ा गया तो मैं भी आपके साथ हड़ताल पर बैठूंगी। उसके बाद सांसद ने सभी युवाओं को जूस पिलाया।
गड़करी और तोमर से करेंगे मुलाकात
हड़ताल खत्म होने के बाद सांसद संध्या राय ने कहा कि आप लोग एक दल बनाओ, जो मेरे साथ दिल्ली चलकर चंबल एक्सप्रेस वे से भिंड को जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करने के लिए चले। इस मौके पर अमर सिंह, सतीष राजावत, रॉकी तोमर, राहुल कुशवाह, अमित बौहरे, अर्पित मुदगल, विष्णु प्रताप सिंह कुशवाह, कृष्णकांता तोमर, सीमा शर्मा, कल्पना सोनी, अजय प्रताप सिंह, नितिन दीक्षित, रिशेंद्र राजावत, मनोज राजावत, विनोद सिंह, अजय सिंह, मोहित राजावत, शक्ति राजावत, शानू चौहान, मुकेश बरूआ, मिक्की, सत्यपाल भदौरिया, नरेश कुशवाह, राहुल सिंह, सोनू तोमर, मनी जादौन, संदीप बरूआ, श्यामसुंदर यादव मौजूद रहे।
युवाओं को जूस पिलातीं सांसद संध्या राय।