- Hindi News
- National
- Lahar News Mp News Negligence Dogs Raped A Sick Cow In An Animal Hospital Doctors Were Busy Celebrating Holi
लापरवाही... पशु अस्पताल में बीमार गाय को कुत्तों ने नोचा, डॉक्टर होली मनाने में व्यस्त रहे
अस्पताल की बाउंड्रीवाल नीची होने के कारण घुस जाते हैं आवारा जानवर
लहार नगर में गायों के दर्दनाक तरीके से मरने का सिलसिला जारी है। आए दिन रोड किनारे बीमारी दुर्घटना का शिकार होकर लावारिस गाय तड़प-तड़प कर मर जाती हैं। हद तो तब हो गई जब पशु अस्पताल परिसर में पड़ी एक बीमार गाय का आवारा कुत्तों ने जिंदा ही शिकार कर लिया। ऐसा ही एक मामला 2 दिन पूर्व नगर के बीजासेन मोहल्ले में घटित हुआ। समाजसेवियों ने गाय को इलाज के लिए अस्पताल में बीमारी की हालत में रखवाया था। लेकिन पशु अस्पताल के स्टाफ ने इसको बाहर ग्राउंड में डाल दिया और ताला लगाकर होली के अवकाश पर चले गए। लापरवाही के कारण बीमार गाय आवारा कुत्तों की शिकार हो गई। बाद में बिना पोस्टमार्टम के ही नगरपालिका कर्मचारी उठा ले गए। इस संबंध में समाजसेवियों द्वारा प्रशासन को भी अवगत कराया ,मगर गायों की दशा में सुधार नहीं किया जा रहा है।
समाजसेवी बोले-पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
अस्पताल परिसर में इससे पहले भी गायों के साथ घटनाएं हुई हैं। समाजसेवी संतोष चौहान ने बताया कि बीजासेन मोहल्ले में मंगलवार को एक गाय को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अवकाश होने के कारण स्टाफ के लोगों ने गाय को बाहर ग्राउंड में डाल दिया, जिसे कुत्ते खा गए। सफाई कर्मचारी सुरेश जमादार ने कहा कि जब गाय आई थी तब वह जिंदा थी लेकिन आवारा कुत्तों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में डॉ मनोज शर्मा से बात करना चाही गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
पशु अस्पताल परिसर में गाय के शव पर मुंह मारता आवारा कुत्ता ।