- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Night Temperature Fell By 3 Degrees Due To Cloud Cover
बादल छाने से 3 डिग्री लुढ़का रात का पारा
भिंड |शहर समेत समूचे अंचल में शुक्रवार को को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। जिसके चलते दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह 8 बजे आसमान तेज धूप निकलने के बाद सुबह 10 बजे के करीब आसमान में बादल छाए गए। साथ ही आठ किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने किसानों की चिंता में डाल दिया। बादल छाने से शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा दिन-रात के तापमान में गिरावट को दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुवार को दिन का पारा 29 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री रहा था।