पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेस्ट हाउस पर पानी की सुविधा नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आलमपुर में सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में नहीं हो साफ-सफाई

आलमपुर में दबोह रोड पर बना सिंचाई विभाग का रेस्ट हाउस देखरेख के अभाव में अनुपयोगी होता जा रहा है। पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने वर्ष 2002 में रेस्ट हाउस के लिए राशि मंजूर कर निर्माण कराया था। अंदर पानी से लेकर शौचालय के साथ ठहरने की संपूर्ण सुविधा मौजूद थी, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह भवन अतिथियों के लिए सदुपयोगी नहीं रहा है। समाजसेवियों ने इसकी दशा सुधारने के लिए अथक प्रयास किए हैं मगर प्रशासन की लापरवाही के कारण इसका अस्तित्व दिनों दिन समाप्त होने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। स्थिति यह है कि नगर में होने वाले सरकारी आयोजनों के लिए प्राइवेट भवन बुक किए जाते हैं।

रेस्ट हाउस की देखरेख के लिए एक चौकीदार की नियुक्ति की गई है लेकिन चौकीदार यहां नहीं ठहरता है। हफ्ते में एकाध दिन रेस्ट हाउस में जाता है लेकिन बिना साफ सफाई करके चला जाता है। अंदर बना पानी की सुविधा के लिए कुआं बंद हो गया है । कमरों में पड़े बैड और गद्दों की महीनों से सफाई नहीं हुई है। पानी की कमी के कारण परिसर में लगे पेड़ सूखने लगे हैं जिससे हरियाली गायब होती जा रही है। ऐसी स्थिति में यह रेस्ट हाउस अतिथियों की बजाय असामाजिक तत्वों के लिए जुआ और शराब का अड्डा बनता जा रहा है। जिस पर प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान नहीं है। समाजसेवी नवलकिशोर मिश्रा ने बताया कि वह कई बार रेस्ट हाउस को लेकर अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं पर कोई सुनने वाला नहीं है।

जर्जर हाल में रेस्ट हाउस।
खबरें और भी हैं...