लापरवाही पर तीन प्राचार्यों को नोटिस
भिंड| जिला शिक्षा अधिकारी हरभवन सिंह तोमर द्वारा विधानसभा के प्रश्नों का जवाब समय पर प्रस्तुत न किए जाने पर तीन प्राचार्यों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दबोह के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य जेएन निराला, असवार के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य भारत सिंह गौतम एवं आलमपुर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य राकेश सिंह तोमर को उक्ताशय के कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई होगी।