पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब हर माह अटेर किले का भ्रमण करेंगे छात्र-छात्राएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अटेर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद का गठन

जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद का गठन किया गया है। अटेर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के साथ ही स्कूली बच्चों को भ्रमण कराने का कार्यक्रम बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। एडीएम अनिल कुमार चांदिल द्वारा अटेर में पर्यटन प्वाइंट विकसित किए जाने के लिए भ्रमण किया। ऐतिहासिक किला के अलावा खैराट के डैम, पार्क आदि का अवलोकन किया। इसके साथ ही पैडल बोटिंग के लिए तालाब निर्माण को लेकर भी तीन- चार जगह देखी।

यहां बता दें तीन मार्च को जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के बच्चों को प्रतिमाह ऐतिहासिक व पुरातत्व महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए अशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए खर्च डिस्ट्रिक टूरिज्म प्रमोशन कमेटी द्वारा वहन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 अप्रैल को पर्यटन दिवस पर पर्यटन पुरातत्व विषय पर प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता शहर के ऐतिहासिक किला स्थित पुरातत्व संग्रहालय में आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...