पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Now The Competition For The Post Of President Among Six Lawyers

अब छह वकीलों के बीच अध्यक्ष पद का मुकाबला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

30 मार्च को होगा अभिभाषक संघ का चुनाव

अभिभाषक संघ चुनाव के लिए नामांकन फार्म वापस लिए जाने के बाद मुकाबले के लिए स्थिति स्पष्ट हो गई है। अध्यक्ष पद पर 6 उम्मीदवार के बीच मुकाबला होगा। अमृतपाल सिंह बघेल और जितेंद्र सिंह चौहान ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब छविराम जैसवाल, रामेश्वर दयाल तिवारी, संतोष डंगरोलिया, होतम सिंह भदौरिया, रामदुलारे शर्मा और सुरेश कुमार चौधरी उम्मीदवार हैं। चुनाव के लिए 30 मार्च निश्चित की गई है।

मीडिया प्रभारी रघुनायक सिंह ने बताया कि सचिव के लिए ओमप्रकाश शर्मा, शैलेंद्र सिंह भदौरिया व विनीत मिश्रा के बीच चुनाव होगा। इस पद के लिए जगदेव तिवारी व रविकांत तिवारी ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए हिमांशु शर्मा, हनुमंत बौहरे, पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के बीच निर्वाचन होगा। इस पद के लिए विक्रांत सिंह कुशवाह ने अपना नामजदगी पर्चा वापस ले लिया है।

खबरें और भी हैं...