पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Old Age Became A Hindrance In Army Recruitment Telling The Age Of 6 To 8 Years They Were Giving The 10th Exam 42 Students Were Caught

अधिक उम्र सेना भर्ती में बनी बाधा, 6 से 8 साल कम उम्र बताकर दे रहे थे 10वीं की परीक्षा, 42 छात्र पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{सेना भर्ती की अधिकतम उम्र 23 साल, पकड़े गए सभी छात्र इससे कम उम्र के

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगा तो अब शिक्षा माफिया ने कमाई के लिए दूसरा रास्ता निकाल लिया है। शिक्षा माफिया स्कूल संचालक ने छात्रों को लालच दिया कि अधिक उम्र के कारण सेना भर्ती से वंचित हो गए हो तो चिंता न करो। आपकी अधिक उम्र को कम दर्शाने के लिए दसवीं की परीक्षा दिलवा देंगे। क्योंकि सभी भर्तियों में कक्षा दसवीं की अंकसूची ही उम्र का आधार होती है। इसी तरह का फर्जीवाड़ा गुरुवार को पकड़ में आया। दसवीं की परीक्षा में अधिक उम्र के तीन छात्र कम उम्र दर्शाकर शांति किशोर डीएड कॉलेज परीक्षा देने आ गए। शक होने पर पूछताछ की तो बताया कि नुन्हाटा के मुन्नासिंह हाईस्कूल में पढ़ते हैं। उनकी जो उम्र प्रवेश पत्र में लिखी है, उससे वास्तविक उम्र छह से अाठ साल अधिक है। छात्राें ने बताया कि स्कूल संचालक ने एेसा करने के बदले में दस हजार रुपए सभी से वसूले हैं। अब तक कुल 42 छात्र पकड़े जा चुके हैं।

डीईओ ने मुन्नासिंह हाईस्कूल को सील करने टीम भेजी। लेकिन यहां स्कूल के नाम पर सिर्फ एक दीवार मिली। इसी दीवार पर स्कूल का नाम लिखा था। न तो स्कूल का भवन था और न ही परिसर। स्कूल कागजों में चलता है। स्कूल के नाम पर शहर के बसेडिया नगर में एक कमरे में चलने वाले कार्यालय को सील कर दिया। इससे पहले मेहगांव में इसी तरह का फर्जीवाड़ा करने वाले 20 परीक्षार्थी पकड़े गए थे। ये छात्र वर्षा कांवेंट और केशवानंद स्कूल के थे। इनमें से वर्षा कांवेंट पर एफआईआर दर्ज करवा दी है।

ये छात्र 22-24 साल के हैं लेकिन 16 साल के बनकर परीक्षा देते पकड़े गए

परीक्षार्थी अनुक्रमांक जन्मतिथि

वास्तविक फर्जी

राजेंद्र सिंह 101342354 8/12/98 8/12/2004

लोकेंद्र सिंह 101342441 17/7/98 2/2/2003

मंजेश शर्मा 101342600 1/1/1996 1/9/2002

फर्जीवाड़े की गारंटी... स्कूल के नियमित छात्र लेकिन न स्कूल का एड्रेस पता न स्टाफ काे पहचानते

परीक्षार्थियों ने स्वीकारा कि वे मुन्नालाल हाईस्कूल के नियमित छात्र जरूर हैं लेकिन न ताे उन्हें स्कूल का एड्रेस पता है अाैर न ही प्राचार्य, स्कूल संचालक अाैर शिक्षकाें काे पहचानते हैं। क्योंकि वे कभी पढ़ने गए ही नहीं।

इन स्कूलों में भी फर्जीवाड़े की आशंका, रिकाॅर्ड तलब किया

गोरमी के माताप्रसाद तिवारी हायर सेकंडरी स्कूल, विंडवा के शुभम हायर सेकंडरी स्कूल, कनावर के शिवम हायर सेकंडरी स्कूल, अकोड़ा के कारसदेव हायर सेकंडरी स्कूल, फूफ के पीएनबी हायर सेकंडरी स्कूल, नयागांव के छविराम अर्गल हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा अधिक उम्र के छात्रों की उम्र कम बताकर परीक्षा में बैठने की शिकायतें मिली हैं।

दो कारणों से समझिए... स्कूल संचालकों के गुमराह करने पर युवा क्यों फर्जीवाड़े को हुए तैयार

1 सेना भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 23 साल, अब तक पकड़े गए सभी छात्र इससे अधिक उम्र के

भिंड और मुरैना जिले के युवाओं में सेना में भर्ती होने का जुनून है। प्रदेश में यहीं से सबसे ज्यादा युवा सेना में हैं। सेना के लिए दसवीं पास की मांग रहती है। लेकिन उम्र न्यूनतम 17 साल से अधिकतम 23 साल रहती है। जितने भी युवा पकड़े गए, उनकी वास्तविक उम्र 23 साल से अधिक है। इसलिए इन संदिग्ध छात्रों ने अपनी उम्र कुछ इस तरह कम की है कि 17 साल से अधिक अाैर 23 साल से कम रहे।

नुन्हाटा गांव के जिस स्कूल में पढ़ते थे छात्र, वहां स्कूल के नाम पर मिली सिर्फ एक दीवार, उस पर लिखा मुन्ना सिंह हाईस्कूल

शिक्षा माफिया

नुन्हाटा में स्कूल के नाम पर मिली सिर्फ यह दीवार।

खुली पोल... अधिक उम्र का देख शिक्षक समझा तो पूछा- आई कार्ड कहां है, वाे बाेला- मैं परीक्षार्थी हूं...

कलेक्टर की जांच टीम में नायब तहसीलदार मनीषा मिश्रा केंद्र पर पहुंचे तो एक व्यक्ति टायलेट से वापस जा रहा था। अधिक उम्र का देख शिक्षक समझकर पूछा कि आपका आई कार्ड कहां है तो वह बोला कि हम तो परीक्षार्थी हैं।

ऐसे पकड़े... शक होने पर छात्रों से दस्तावेजों की मूलप्रति लेकर पर्चा देने आएं तो सभी गायब हो गए...

मेहगांव के दो स्कूलों के फर्जीवाड़ा करने वाले 20 छात्रों से भी मूल दस्तावेज मांगे तो वे सभी गायब हो गए। मुन्ना सिंह स्कूल में भी तीन छात्रों के पकड़ने के बाद अन्य 19 छात्रों से दस्तावेज मांगे तो वे भी भाग गए। परीक्षा देने ही नहीं आए।

ये थे फर्जी छात्र

स्कूल संचालकों पर केस दर्ज करवा रहे हैं, शिक्षा माफिया का कारनामा

हरभवन सिंह तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी

इधर... गणित के पर्चा में 6 नकल करते पकड़े गए, दो हजार गैरहाजिर

गुरुवार को 10 वीं की गणित परीक्षा में 62 परीक्षा केंद्रों पर दर्ज 27 हजार 431 छात्रों में 25 हजार 499 छात्र उपस्थित हुए। 1932 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 6 परीक्षार्थियों के नकल प्रकरण बनाए गए। इसमें गोहद के मॉडल स्कूल, मौ के शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल, भिंड के विद्यावती डीएड कॉलेज, गोरमी के रामनाथ सिंह डीएड कॉलेज एक-एक तथा फूफ के शासकीय मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र पर दो नकल प्रकरण बनाए गए।

2 दसवीं पास लेकिन सेना भर्ती में शामिल हाे सकें इसलिए दोबारा परीक्षा देने का शक, स्कूल संचालकों ने इसके लिए किया राजी

शिक्षा विभाग के अधिकारियाें के मुताबिक इनमें कुछ छात्र एेसे भी हैं जाे पूर्व में दसवीं पास कर चुके हैं। लेकिन उम्र अधिक होने के कारण वे सेना भर्ती में शामिल नहीं हो पा रहे थे। इसलिए स्कूल संचालकों ने इन्हें फर्जीवाड़े का रास्ता बताकर कम उम्र दर्ज करवाकर दसवीं की दोबारा परीक्षा देने के लिए राजी किया।
खबरें और भी हैं...