पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीटीईटी के लिए कल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड| सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 मार्च तक होगा। इस बार सीटीईटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया में दो बार बढ़ाया गया। पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर पहली बार 2 मार्च तक कर दिया गया था। इसके बाद दूसरी बार आवेदन की तिथि 9 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ आवेदन करने वाले उम्मीदवार 13 मार्च को दोपहर 3.30 बजे तक एप्लीकेशन फीस जमा करा सकते हैं। सीटीईटी का आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा। सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जून के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...