पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Organization Distribution Of Textual Material To Poor Children

संगठन... गरीब बच्चों को पाठ्‌य सामग्री का किया वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओझा समाज... होली मिलन समारोह 15 को

भिंड | ओझा समाज समिति द्वारा 15 मार्च को दोपहर 12 बजे ओझा धर्मशाला धर्मपुरी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी समिति सदस्य पवन ओझा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में फाग गायन के साथ समाज में फैली कुप्रथाओं को बंद करने को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज की बेटियों को पढ़ाने का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ समाज के बरिष्ठजन मौजूद रहेंगे।

राहत कार्य... सात दिन पहले पेड़ के नीचे दबे सांड को एसडीएम ने निकलवाया

संगठन... पर्यावरण सुरक्षा के लिए त्योहार पर किया पौधरोपण

भिंड | भिंड के डॉ. चंद्रशेखर अरोरा जो वर्तमान में इंग्लैंड में रह रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने बेटे शान के जन्मदिन पर मानवता ग्रुप के सदस्यों के माध्यम से शहर की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण कराया। मानवता ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि पिछले एक साल से इन बच्चों को पढ़ाने के लिए हमारे द्वारा यहां पर पाठशाला लगाई जा रही है। जहां पर बच्चों को समय-समय पर पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाता है, आज डॉ. अरोरा के माध्यम से किया गया है। इस मौके पर बबलू सिंधी, श्रवण पाठक, दीपक चावला, शिखा, रश्मि भदौरिया, रोमा शर्मा, रिंकी कुशवाहा, मनु जोशी, गीतू दीक्षित, वर्षा जैन, पूजा जैन, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।


भिंड | सात दिन पहले शहर में आई आंधी से शासकीय नंबर एक स्कूल के पीछे एक पेड़ गिर गया था। इस दौरान पेड़ के नीचे खड़ा एक सांड दब गया था। गुरुवार को एसडीएम मोहम्मद इकबाल ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए पेड़ का हटवाते हुए सांड को बाहर निकाला। गौरतलब है कि 4 मार्च को शहर में तेज आंधी और ओलावृष्टि के दौरान शासकीय नंबर एक स्कूल के पीछे एक पेड़ गिर गए था। उस समय पेड़ के नीचे ओलों से बचने के लिए एक सांड खड़ा हुआ था,जो पेड़ गिरने से दब गया था। गुरुवार को सुबह शासकीय नंबर एक स्कूल में चल रही हाईस्कूल परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम मोहम्मद इकबाल और पटवारी संतोष भदौरिया को पता कि स्कूल की बिल्डिंग के पीछे एक सांड पिछले सात दिन से टूटे हुए पेड़ के नीचे दबा हुआ है। जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका अमले को बुलाते हुए सांड को बाहर निकलवाया। जिसके बाद वेटनरी डॉक्टर को बुलाकर सांड का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

भिंड | पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत मिशन 100 करोड़ वृक्ष संगठन द्वारा होली का पर्व पौधरोपण करते हुए मनाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शहर के रंजना नगर में छायादार और फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण शर्मा उर्फ आजाद ने कहा कि हमारे संगठन का लक्ष्य देशभर में 100 करोड़ पौधे लगाना हैं। इस अभियान को हम लोग बखूबी से निभा भी रहे हैं। इसी क्रम में सदस्य शौर्य प्रताप सिंह ने कहा कि होली पर लोग पानी बचाओ पर जोर देते हैं जो अच्छी बात है, लेकिन उनको हमारे संगठन की तरह हर त्योहार पर पौधरोपण करने के साथ पौधे लगाने का संदेश भी देना चाहिए। इस अवसर पर गौरव जाधव, अमन तिवारी, ईशू बेस, राघव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...