- Hindi News
- National
- Ron News Mp News Patchwork Not Done For One And Half Year Road From Umari To Rhon Converted Into Pits
डेढ़ साल से नहीं कराया पैचवर्क, गड्ढों में तब्दील ऊमरी से रौन तक की सड़क
ऊमरी से रौन तक जर्जर रोड और मेहदा पुल पर पड़ी रेत में जलभराव से हो सकता है बड़ा हादसा
एसएच-2 की रोड ऊमरी से रौन तक गड्ढों में बदलती जा रही है। रोड पर मेहदा गांव में हालात बेकाबू हो गए हैं। आधा किमी की लंबाई में 20 बड़े गड्ढे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं।
हालात यह हैं कि जब सवारी वाहन निकलते हैं तो यात्रियों को जान-माल पर बन आती है। ओवरलोड वाहन तो गड्ढों से निकलते वक्त तांडव करते हैं। पर मरम्मत का जिम्मा उठाने वाली कंपनी ने पेंचवर्क करने की बजाय महज एक बार जेसीबी से रोड की साइड में पानी निकालने के लिए नाली खोदकर खानापूर्ति कर दी है। वहीं बारिश के बाद से ही इन गड्ढों में पानी नहीं सूखा है। जिससे रोड पर हर पल दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी सड़क का मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है।
टोल वसूली जारी फिर भी एमपीआरडीसी का दे रहे हवाला
मार्ग आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। गड्ढों में महीनों से पानी भरा होने के कारण और अधिक रोड धंसकती जा रही है। वाहनों की स्टेपनी तो बोनट फंस जाता है इस संबंध में समाजसेवियों ने निर्माण कंपनी के प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया कि अब एमपीआरडीसी के अधिकारी कार्य देखेंगे। क्योंकि रोड का ठेका एमपीआरडीसी के हैंडओवर कर दिया है। लेकिन मजे की बात यह है कि कंपनी द्वारा इस तरह की बातें पिछले चार महीने से की जा रही हैं और रोड पर वाहनों से टोल वसूलने का कार्य अभी तक जारी है। जबकि इस मार्ग से होकर शासन व प्रशासन के अधिकारियों का काफिला आए दिन गुजरता है। फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
रौन के मेहदा में रोड पर गड्ढों से निकलते वाहन ।