पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Patwari Sangh Will Not Celebrate Holi This Time Sharma

पटवारी संघ इस बार नहीं मनाएगा होलीः शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारिश आैर ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, इसलिए लिया संकल्प

मप्र पटवारी संघ ने जिला कार्यालय पर सोमवार को बैठक आयोजित की। इस बैठक में मौजूद रहे जिलेभर के पटवारियों ने होली का त्योहार न माने का संकल्प लिया।

बैठक में जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते जिले के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है, अन्नदाता इन दिनों आर्थिक रूप से टूट चुका है। ऐसे में जिला पटवारी संघ और जिले की सभी तहसीलों के पटवारी संघ इस बार होली नहीं मनाएंगे। आपदा की घड़ी में पूरे जिले के पटवारी किसानों के नुकसान पर उन्हें राहत दिलाने के लिए सर्वे कार्य करेंगे। बैठक में भिंड तहसील अध्यक्ष मुनीर खान, उत्तम शर्मा, संजय शर्मा, योगेंद्र राजावत, अरूण शर्मा, राजकुमार शर्मा सहित अन्य पटवारी मौजूद रहे।

सेवादल युवा प्रदेशाध्यक्ष नहीं मनाएंगे होलीः सेवादली युवा प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ओलावृष्टि प्रभावित गांव को निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और पीडित किसानों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मैं होली का पर्व नहीं मनाऊंगा।

पटवारी संघ के सदस्य बैठक में होली न मनाने का संकल्प लेते हुए।
खबरें और भी हैं...