पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News People Of Napa Reached To Dump Garbage In The Township People Said We Will Not Let

बस्ती में कचरे को डंप करने पहुंचे नपा के कर्मचारी, लोग बोले- हम नहीं डालने देंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नपा के पास खुद का ट्रेंचिंग ग्राउंड फिर भी बस्ती में डाल रहे

भिंड नगर पालिका के पास ग्राम रछेड़ी में कचरा डंप करने के लिए स्वयं का ट्रेंचिंग ग्राउंड है। उसके बावजूद भी नगर पालिका द्वारा तीस हजार रुपए में रछेड़ी मार्ग के पास मोहित नगर में कचरा डंप करने के लिए एक प्लाट किराए पर ले रखा है। जहां पर शहर से निकलने वाले कचरे काे बड़ी मात्रा में डंप किया जा रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ राहगीर बदबू से परेशान हो रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है। शनिवार को जब नगर पालिका सफाई कर्मचारी किराए के प्लाट में कचरे को डालने के लिए आए तो स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को कचरा डालने से रोक दिया। इस बात पर प्लाट मालिक और कॉलोनी के लोगों के बीच विवाद हो गया। लेकिन मौके पर पुलिस और नपाधिकारियों के पहुंचने पर मामले को शांत किया गया।

गौरतलब है कि नगर पालिका की ओर से करीब एक वर्ष पहले सर्किट हाउस के पीछे मोहित नगर( रछेड़ी मार्ग के पास) में एक प्लाट कचरा डंप करने के लिए किराए पर लिया गया था। जिसमें रोजाना शहर से निकलने वाले कचरे को एकत्रित किया जा रहा है। इस डंप की वजह से न सिर्फ कॉलोनी की सड़कों पर कचरा फैला रहता है, बल्कि आसपास के इलाके में भी हमेशा बदबू फैली रहती है। जिसके चलते लोगों को सांस लेना दूभर हो गया है।

शनिवार की सुबह 10.30 बजे जब नगर पालिका के सफाई कर्मचारी गाड़ियों में कचरा लेकर मोहित नगर पहुंचे तो वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कचरा डंप करने से नपा कर्मचारियों को रोक दिया। इस बात पर प्लाट मालिक संतोष राठौर की बहस स्थानीय लोगों से हो गई। संतोष का कहना था कि यह मेरा प्लाट है जो मैंने नगर पालिका को किराए पर दिया है। कचरे का डंप यहीं होगा। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसकी जानकारी पुलिस और नपाधिकारियों को हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले को शांत किया। विवाद फिर से न हो जाए तो पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर आई।

कर्मचारियों को पहले भी हो लोगों ने रोका था


25 सितंबर 2019 को स्थानीय लोगों ने महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज जोशी के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों को प्लाट में कचरा डंप करने से रोका था, उस समय सरोज जोशी और तत्कालीन सीएमओ सुरेंद्र शर्मा के बीच काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद 5 महीने तक नपा द्वारा प्लाट में कचरा डंप नहीं किया गया था। लेकिन पिछले 15 दिन से नपा सफाई कर्मचारी फिर से किराए के प्लाट में कचरे का डंप करने लगे हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि 15 दिन से यहां पर कई टन रोजाना कचरा फेंका जा रहा है। जिससे यहां रहना मुश्किल हो रहा है। नपा सुनने को तैयार नहीं है।

ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरे का डंप करना चाहिए

रूस्तम सिंह राजावत, स्थानीय निवासी

मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है

सुनीता देवी, स्थानीय निवासी

नपा को अन्य जगह व्यवस्था करनी चाहिए

लोकेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी

कचरा डंप के लिए अन्य जगह देखेंगे

ज्योति सिंह, सीएमओ, नपा भिंड

मोहित नगर में कचरा डालने का विरोध करते स्थानीय लोग।
खबरें और भी हैं...