सैन्य नीति में कॉलेज प्रबंधक को पीएचडी
दबोह| दबोह के श्री दुर्गा प्रसाद सराफ महाविद्यालय के प्रबंधक एवं रावतपुरा सरकार कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक रामाधार सराफ ने मिलिट्री साइंस में महत्त्वपूर्ण शोध कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। डॉ. रामाधार सराफ को पीएचडी की उपाधि मिलने पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, गणमान्य व्यक्तियों व शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।