चेकिंग में पुलिस ने बिना नंबर की 12 मोटर साइकिल पकड़ीं
मौ थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बस स्टैंड के पास तिराहे पर गुरुवार की शाम 6 बजे से चेकिंग प्वाइंट लगाया। चेकिंग के दौरान बिना नंबर की 12 बाइकों को जब्त कर थाने भेजा गया है। साथ ही कागजात और ट्रैफिक के नियमों का उलंघन करने वाले 6 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रभारी बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हिदायत देते हुए आगे से हेलमेट लगाकर चलने के लिए कहा। चेकिंग प्वाइंट को देखकर अधिकांश वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए।
नियमों का उलंघन करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर चार पहिया व दोपहिया वाहनों को चेक किया गया। प्रभारी ने कहा कि यातायात के नियमों की अव्हेलना करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आएंगे। अगर कोई व्यक्ति कानून को धता बताने का प्रयास करता है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मौ कस्बे में वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी।