लावारिस घूम रहे बच्चों को पुलिस ने घर पहुंचाया
शिवपुरी|डायल 100 पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी को सूचना मिली कि दो नाबालिग बच्चे रोते हुए लावारिश हालत में मिले हैं। गुरुद्वारा शिवपुर के पास एक व्यक्ति ने इस बात की सूचना दी थी। पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी से एफआरव्ही-6 को मौके पर भेजा। स्टाफ के आरक्षक जावंत धाकड़ व पायलेट आबिद खान ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को शांत कराकर माता-पिता व घर का पता पूछा। बच्चों ने इंद्रा कॉलोनी का पता बताया और पुलिस बच्चों को लेकर इंदिरा कॉलोनी पहुंची। यहां पूछताछ में एक घंटे की मशक्कत के बाद माता-पिता मिल गए। बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया है। एसपी राजेश सिंह ने स्टाफ को पांच-पांच सौ रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।