पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Ramjano Became The Best Grandmother And Manju Became The Best Mother In Law

रमजानो श्रेष्ठ दादी और मंजू बनी श्रेष्ठ सास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड सिटी महिला जागृति अभियान का सम्मान समारोह आयोजित

भिंड सिटी महिला जागृति अभियान के द्वारा रविवार को किशोरी पब्लिक स्कूल परिसर में श्रेष्ठ दादी और श्रेष्ठ सास सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष नसीम इमरान अली खान, डॉ. अंशू मिश्रा, डॉ.रश्मि गुप्ता, स्मृति यादव मौजूद रही।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नसीम इमरान अली खान ने कहा कि परिवार में खुशियां तब बरसती हैं, जब घर में रहने वाली दो सबसे खास सदस्य यानि सास-बहू में अच्छी बनती है। इस रिश्ते के बारे में हर किसी के मन में अलग-अलग धारणाएं होती हैं। बहुत कम परिवार ऐसे होते हैं, जिसमें सास-बहू की अच्छी बनती होगी, अगर जहां दोनों के बीच अच्छी बनती है तो वह घर स्वर्ग के कम नहीं होता है। सास को अपनी बहू के साथ बेटी जैसा और बहू को अपनी सास के साथ मां जैसा व्यवहार करना चाहिए। हमारे बच्चे दादी कहकर बुलाते हैं वह महिला घर का आधार होती है।

गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ दादी का पुरस्कार रमजानो बेगम और श्रेष्ठ सास का पुरस्कार मंजू चौधरी को दिया गया। अंत में मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गीता गुप्ता, राजकुमारी, रेखा भदौरिया, ममता मिश्रा, स्नेहलता जैन, नीलू भदौरिया, अर्चना श्रीवास, डॉ. श्वेता सक्सेना, सुषमा रानी श्रीवास्तव, रुखसार बेगम, सुनीता सोनी, छाया शर्मा, निर्मला शाक्य, रमन मित्तल, आरती पाठक, मधु भदौरिया आदि मौजूद रहे।

श्रेष्ठ दादी और श्रेष्ठ सास का पुरस्कार देते हुए अतिथिगिण।
खबरें और भी हैं...