रामू और उदयवीर ने उठाया सबसे भारी 96 किलो का नाल
नाल उठाते पहलवान रामू सिंह ।
नाल उठाते उदयवीर सिंह ।
भारौली| होली के अवसर पर भारौली खुर्द में दशरथ सिंह पहलवान द्वारा शुरू की नाल प्रतियोगिता की परंपरा आज भी निभाई जा रही है। बुधवार को आयोजित प्रतिस्पर्धा में 8 गांवों के हजारों लोग पहुंचे। सबसे बड़ी प्रतियोगिता के लिए 96 किलो का नाल रखा गया, दूसरे नंबर पर 93 किलो और अंत में 86 किलो का नाल अखाड़े में रखा गया। तमाम पहलवानों ने 96 किलो के नाल को उठाने का प्रयास किया लेकिन कमर से ऊपर नहीं उठा पाए। गांव के ही रामू सिंह राजावत ने लाठी के सहारे नाल को एक हाथ से उठा लिया। उनकी इस ताकत को देखते हुए उदयवीर ओझा ने भी दूसरे प्रयास में नाल उठा दिया। दूसरे स्थान पर पहलवान धरमू और संजू राजावत ने 93 किलो का नाल उठाया जबकि अंत में राजपाल सिंह राजावत ने 86 किलो का नाल उठाकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। ग्रामीण कमेटी द्वारा आयोजित नाल प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को पांच-पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। नाल उठाने की यह परंपरा पिछले 50 साल से चली आ रही है।
नाल प्रतियोगिता