रंगपंचमी का दंगल: 100 पहलवानों ने दिखाया दमखम
मेहगांव | नाथू बाबा मंदिर पर रंग पंचमी के अवसर पर शनिवार को दंगल प्रतियोगिता में एक सैकड़ा पहलवानों ने शक्ति प्रदर्शन किया। अंतिम झंडी की कुश्ती भगवासी पुरा भिंड के गौरव पहलवान और ग्वालियर के राजवीर गुर्जर के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती के लिए मुरैना के कृष्णा पहलवान का जोड़ीदार नहीं मिला। इसके बाद खलीफा ने उसे विजयी घोषित किया। तीसरी कुश्ती मुरैना के जोगेंद्र गुर्जर और आगरा के रवि सिकरवार के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। अखाड़े में विधायक प्रतिनिधि रिंकू भदौरिया, राहुल सिंह भदौरिया, विशुद्धानंद महाराज, मोहनदास बाबा, खलीफा रामकुमार, नवलसिंह, भागीरथ सिंह, धर्मसिंह, मोहरसिंह, उदयसिंह, जगदीश सिंह मौजूद थे।