ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने हटाए हाथ ठेले
बाजार में उतरा पुलिसबल, हाथ ठेला व्यवस्थित कर जब्त कीं बिना नंबर की बाइक
नगर की प्रमुख सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े हाथ ठेला और वाहनों से लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन का बल बाजार में उतरा।
एसआई नितेंद्र मावई ने पुलिसकर्मियों के साथ पुराना बस स्टैंड, मेहगांव रोड, बेहट रोड, नया स्टैंड, सेंवढ़ा रोड, रतवा रोड पर अभियान चलाकर सड़क पर लगे ठेला वालों को हिदायत देकर हटाया। इसके साथ ही बिना नंबर की बाइकों को जब्त कर थाने भिजवाया गया। ग्रामीण इलाकों से आए वाहन चालकों से कहा कि वह बाजार में रोड घेरकर खड़े न रहें जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो।इस मुहिम में पुलिस प्रशासन के अजय यादव, मातवर गुर्जर, लक्ष्मण आदि बल मौजूद रहा।
व्यापारियों से कहा-सीसीटीवी कैमरे लगवाएं
बाजार में पुलिसबल ने व्यापारियों से रोड पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी साथ ही उनकी दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। एसआई मावई ने कहा कि सभी व्यापारी सुरक्षा की दृष्टि दुकानों के बाहर कैमरे लगवा लें। जिससे लूट व चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगे सके। बता दें कि बाजार की सड़कों पर हर रोज ओवरलोड वाहनों से रास्ता बंद हो जाता है जिससे घंटों लोग जाम में फसे रहते हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने दोपहर में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी। इसके बावजूद अगर कोई दुकानदार रास्ता अवरुद्घ करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौ बाजार में सड़क पर खड़े वाहन हटाते पुलिसकर्मी ।