पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Returned Stolen Buffalo With 20 Thousand Rupees Money Case Registered

20 हजार रुपए पनिहाई लेकर लौटाई चोरी गई भैंस, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड| मौ थाना क्षेत्र के ग्राम मकाटा में भैंस की पनिहाई का एक मामला सामने आया है। मकाटा निवासी रामदीन (58) पुत्र गोविंद प्रजापति की भैंस 29 फरवरी और एक मार्च की रात कोई चुरा ले गया। भैंस करीब 80 हजार रुपए कीमत की थी।

रामदीन ने भैंस को तलाश किया। इसी बीच गांव का बंटी गुर्जर पुत्र जहान सिंह उसे मिला, जिसने उससे 20 हजार रुपए मांगे और कहा कि उसकी भैंस वापस आ जाएगी। रामदीन प्रजापति ने 4 मार्च को बंटी गुर्जर को 20 हजार रुपए बतौर पनिहाई दिए। इसके बाद उसकी भैंस वापस आ गई। इसके बाद रामदीन ने मौ थाना पहुंचकर यह बात पुलिस को बताई। मौ पुलिस ने आरोपी बंटी गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...