रंगपंचमी पर मेहगांव में दंगल प्रतियोगिता कल
मेहगांव| मेहगांव में रंग पंचमी पर 4 मार्च को दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। भागीरथ सिंह गुर्जर ने दंगल की जानकारी देते हुए बताया कि यह दंगल प्रतियोगिता 100 साल पुरानी प्रथा है जो हर साल होली के उपलक्ष्य में रंगपंचमी के दिन आयोजित की जाती है। अखाड़े में यूपी, राजस्थान, महारास्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों व जिलों से पहलवान भाग लेने पहुंच रहे हैं। दंगल में आखिरी झंडी 21 हजार की रखी गई है। दंगल के अध्यक्ष श्रीश्री 1008 विशुद्धानंद महाराज के नेतृत्व में प्रतियोगिता होगी।