पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम ः भदौरिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा की जिलास्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित

भाजपा एक परिवार है जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। भाजपा का कार्यकर्ता के समर्पण राशि से ही चलता है। यह वट वृक्ष कार्यकर्ताओं का ही परिश्रम है। यह बात रविवार को विद्यावती स्कूल परिसर में आयोजित भाजपा जिलास्तरीय कार्यकर्ता बैठक में चंबल संभाग संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने कही।

उन्होंने कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना है। इसी भावना से पार्टी के हर कार्यकर्ता को आगे काम करना है। कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को पता होना चाहिए कि भाजपा उनके हथकंडों से डरने वाली नहीं है, हम ईंट का जबाव पत्थर से देना जानते हैं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता होली का त्योहार अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर मनाएं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर,अमित दुबे, राममिलन शर्मा, इकबाल अली ,भारत शर्मा, गुरदेव नरवरिया, देवेंद्र सिंह नरवरिया, अजय सिंह भदौरिया, सीमा शर्मा, धर्मेंद्र गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में मंच पर बैठे पार्टी पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...