ड्यूटी पर एसएएफ के सिपाही ने खुद को गोली मारी, मौत
राइफल से पेट में गोली मारी, ग्वालियर में मनोचिकित्सक से चल रहा था इलाज
एसएएफ की 17 वीं बटालियन में सिपाही अनूप सिंह राजावत (50) पुत्र उमेद सिंह राजावत ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक अनूप सिंह की ड्यूटी क्वार्टर गार्ड पर थी, इसी दौरान रात 10.15 बजे के करीब उन्होंने राइफल से अपने पेट में गोली मार ली। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वैसे ही उनके एसएएफ में पदस्थ सिपाही सहित अन्य लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है अनूप सिंह ढोचरा के रहने वाले हैं और शुरुआती दौर से एसएएफ में पदस्थ हैं। इनके परिवार में प|ी राधा के अलावा 17 वर्षीय बेटी तमन्ना और 12 वर्ष ही बालक अभि हे । घटना के बाद एसएस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पर पहुंच गए। अनूप सिंह के भाई संजय ने बताया की इनका ग्वालियर में मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था।
अनूप सिंह