पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Senior Leaders Said Congress Will No Longer Run From Lahar House But Voices Of Protest Arise

वरिष्ठ नेता बोले- कांग्रेस अब महल से नहीं, लहार हाउस से चलेगी तो उठे विरोध के स्वर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलाध्यक्ष का दावा- जिन्होंने इस्तीफा दिया, वाे अब वापस अाने के लिए संपर्क कर रहे

जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को आपात बैठक बुलाई गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद यह बैठक बुलाई तो एकजुटता दिखाने के लिए थी लेकिन इस बैठक में भी कांग्रेसियों के विरोधाभासी सुर सुनाई दिए। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह (कल्लू) ने कहा कि सिंधिया पार्टी छोड़कर चले गए हैं, अब कांग्रेस महल से नहीं लहार हाउस (मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के घर) से चलेगी। यह सुनकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबा भगवानदास सेंथिया बाेले कि कांग्रेस किसी के घर से नहीं, संगठन कार्यालय और कार्यकर्ताओं से चलेगी। जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने मामले काे शांत करने की काेशिश की अाैर कहा कि अब हम आजाद हो गए हैं।

जितने लोग पार्टी छोड़ गए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हैं और संगठन चलाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ हैं। नए सिरे से कार्यकारिणी बनाएंगे क्योंकि पहले तीन बार महल में ले जाने के बाद भी कार्यकारणी की सूची को हरी झंडी नहीं मिल सकी थी। अब एक बार में ही कार्यकारिणी को मंजूर करवाकर लाएंगे। इधर, सिंधिया के समर्थन में पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश दुबे ने कहा कि अभी भाजपा ज्वाइन करने के संबंध में सिंधिया जी का आदेश नहीं मिला है। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आयाेजित बैठक में अटेर ब्लाक के अध्यक्षों को छोड़कर अन्य ब्लाक के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित हुए। सिंधिया खेमे के बड़े नेताओं में पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह एवं अटेर से पूर्व विधायक हेमंत कटारे बैठक में नहंी आए। जबकि निकटतम जयश्रीराम बघेल, डॉ. राधेश्याम शर्मा, मेहगांव के रामहरी शर्मा, सुभाष राठौर, रामअवतार चौधरी, इलियास मोहम्मद उपस्थित थे। लहार ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, मिहोना के बैजनाथ कुशवाह, रौन के सतेंद्र सिंह के अलावा रामहर्ष सिंह कुशवाह, सतेंद्र कुशवाह, बृजकिशोर शर्मा, मानसिंह कुशवाह, आशुतोष शर्मा, अजय जैन, आशीर्वाद शर्मा, नरेंद्र चौधरी, बलराम जाटव, शंकर जैन, विनोद पंडित, प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया। गोहद के ब्लाक राघवेंद्र शर्मा व मालनपुर के रूपसिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। महिला नेत्रियों में रेखा भदौरिया, ममता मिश्रा और सुनीता दौहरे उपस्थित थीं।

सरकार को अस्थिर करने का कुचक्र सफल नहीं हाेगा: जिला उपाध्यक्ष डाॅ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सरकार के अस्थिर करने का कुचक्र सफल नहीं होगा। बगावत करने वालों को लगने लगा है कि वह फिर नहीं चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यक्ति नहीं विचारधारा है।

विधायक बैंगलुरू में, विस के लाेग बाेले- लगता है खेताें से बड़े अाेले विधायकाें पर गिर गए हाें...


मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया और गोहद विधायक रणवीर जाटव इन दिनों बैंगलुरू में हैं। राजनीतिक उठापटक के बीच यह दोनों विधायक इन दिनों क्षेत्र से दूर हैं। पिछले आठ दिन से यह विधायक क्षेत्र में नहंी आए हैं। मार्च माह के पंद्रह दिनों में गोहद और मेहगांव विस में ओलावृष्टि के कारण काफी नुकसान हुआ है। गोहद में क्षेत्रवासी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें विधायक नहीं मिल पा रहे हैं। मेहगांव में हंसपुरा के सुनील भदौरिया, अजनौधा के महेश्वर प्रजापति, सुकांड सीताराम ने बताया कि हम लोग बेसब्री से विधायक के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी प्रकार गोहद विधायक के आवास पर ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर पहुंचे लोग बोले यहां ऐसा लग रहा है कि हमसे बड़े- बड़े ओले विधायक पर गिर गए हों।

अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे और पूर्व मंत्री राकेश चौधरी बैठक में नहीं पहुंचे, जिलाध्यक्ष की चौधरी के नाम पर चुप्पी, कटारे पर बाेले- वे हमारे साथ


जिलाध्यक्ष बघेल का कहना है कि इस्तीफा देने वाले नेताओं में कुछ ने फोन पर पार्टी में आस्था जताई है इसलिए अब तक कार्रवाई नहीं की है। जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल का दावा है कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने पार्टी में वापस आने के लिए संपर्क किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे और वहां के तीनों ब्लाक अध्यक्ष व्यस्तता के कारण इस बैठक में नहीं आ पाए हैं। ये लोग कांग्रेस के साथ हैं।


िजलाध्यक्ष का दावा... दो नेता ऐसे जिन्होंने इस्तीफे दिए, उन्हाेंने वापस अाने के लिए संपर्क किया...

आपात बैठक के बाद नारेबाजी

हमें धमकियां मिल रहीं, पर नाम नहीं बताएंगे...

शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता ने कहा कि हमें फोन पर धमकियां मिल रही हैं कि हमारे साथ नहीं आए तो नुकसान हो जाएगा। इस पर हमने कह दिया हम तो भंडारे में खाना खाने वाले हैं, हमारा क्या नुकसान होगा। हम सिंधिया के साथ तब थे जब वे कांग्रेस में थे, अब नहीं।

चेतावनी- विधायक क्षेत्र में अाकर ताे देखें...

मालनपुर के ब्लाक अध्यक्ष रूप सिंह ने कहा अब रणवीर सिंह जाटव वोट मांगने क्षेत्र में पहुंचेंगे तो उन्हें अपमानित होकर लौटना पड़ेगा। रौन के ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि विधायक ओपीएस भदौरिया जब वोट मांगने आएंगे तब जनता उनका अपने अंदाज में सम्मान करेगी। ंं

तीस से ज्यादा इस्तीफे, वापसी की आस में कार्रवाई किसी पर नहीं

यहां बता दें अब तक पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, हरी सिंह नरवरिया, सरोज जोशी, रजनी श्रीवास्तव, विकास शर्मा, सिद्धार्थ जैन, जगदीश शर्मा, तरुण शर्मा, शिवशंकर समाधिया, रवींद्र नरवरिया, शिवप्रताप सिंह, राधामोहन चौबे, रामदास सोनी, संतोष शर्मा, राजीव दीक्षित सहित 30 लोगों ने इस्तीफे दिए हैं। लेकिन पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

लहार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में किसी नकली आदमी नहीं घुसने देंगे। रणवीर जाटव ने कांकसी मंदिर पर शपथ ली थी कि वफादार रहेंगे पर अब पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इन्हाेंने फिर दगाबाजी कर दी। रणवीर हों या ओपीएस इन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि क्या इनका प्रचार गोहद में लाल सिंह आर्य और मेहगांव में राकेश शुक्ला करेंगे।


रणवीर ने खाई थी कसम वफादार रहेंगे, ये फिर दगाबाज हाे गए

कांकसी सरकार के भी वफादार नहीं

कांग्रेस कार्यालय पर बैठक के दाैरान नारेबाजी करते कांग्रेसी।
खबरें और भी हैं...