शराब के नशे में खुद पर गोली चलाई, घायल
भिंड| अटेर थाना क्षेत्र के विंडवा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में खुद की कनपटी पर कट्टा रखकर गोली मार ली, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घायल को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक विंडवा निवासी अजय बघेल (22) पुत्र अभिलाख बघेल ने मंगलवार की दोपहर करीब १२ बजे अपने ही घर में खुद की कनपटी पर गोली मार ली, बताया जा रहा है कि उस वक्त शराब के नशे में धुत्त था। घटना के बाद घायल को तत्काल उपचार के जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।