- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Sir A Complaint Was Lodged At The Police Station To Implicate Me In A False Case Sharma
साहब, मुझे झूठे मामले में फंसाने थाने में की गई शिकायत: शर्मा
साहब मेरे गांव के निवासी वीरेंद्र सिंह यादव पुरानी रंजिश के चलते मेरे खिलाफ पुलिस थाने में आए दिन झूठी शिकायत कर मुझे झूठे मामले में फंसाना चाहता है। यह बात ग्राम सिमराव निवासी धर्मनारायण शर्मा ने देहात थाना टीआई शैलेंद्र सिंह ने कही।
धर्मनारायण शर्मा ने टीआई शैलेंद्र सिंह को बताया कि 5 मार्च को मैं जब भिंड गांव से किसी काम के सिलसिले में आ रहा था, तभी रास्ते में वीरेंद्र सिंह यादव ने मेरा रास्ता रोकर मुझे गाली देते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। वीरेंद्र द्वारा मुझे और मेरे परिवार को झूठे मामले में फंसाने की आज दिन धमकी दी जा रहीं हैं।