पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फाग गीत गाकर भिंड के लिए मांगा एक्सप्रेस-वे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक्सप्रेस वे की मांग को लेकर 12 दिन से युवाओं का धरना जारी

चंबल एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट से भिंड को जोड़ने जाने की मांग को लेकर शहर के युवा पिछले 12 दिन से गौरी सरोवर किनारे मौजूद बिहारी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बुधवार को युवाओं ने हड़ताल स्थल पर फाग गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने लोकगीत गाकर केंद्र सरकार से चंबल एक्सप्रेस वे में भिंड को जोड़े जाने की मांग की। बुधवार दोपहर 1 बजे फाग कलाकार हड़ताल स्थल पर पहुंचे, वहां पर कलाकारों ने होली पर्व से जुड़े हुए फाग गीत गाए। इसी क्रम में युवाओं ने कलाकारों के साथ लोकगीत गीत गाते हुए चंबल एक्सप्रेस वे से भिंड को जोड़ने की मांग की। इस मौके पर युवा सतीष राजावत ने कहा कि जब-तक भिंड का चंबल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट से नहीं जोड़ा जाता है तब-तक हमारे लिए कोई त्योहार मायने नहीं रखता है, अगर इस प्रोजेक्ट से भिंड को जोड़ दिया जाता है तो भिंड जिले के लिए विकास के द्वार खुल जाएंगे। इस मौके पर कप्तान सिंह राठौर, इकबाल अली, अमर सिंह, श्रवण पाठक, आनंद बरूआ, महेश मिश्रा, नितिन दीक्षित, अमित बौहरे, राजन चौहान, मनीष भदौरिया, रक्षपाल सिंह, विनोद कूपर, अन्नू तोमर, मोहित राजावत, रिशेंद्र राजावत, मनोज राजावत, मनी जादौन, रोहित, इंद्रेश, बंटी नरवरिया, रक्षपाल सिंह, विनीत शर्मा, अमित बौहरे आदि मौजूद रहे।

एक्सप्रेस वे की मांग को लेकर फाग गायन करते युवा।
खबरें और भी हैं...