पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भिंड से सौतेला व्यवहार मंजूर नहीं: सतीश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंबल एक्सप्रेस-वे के लिए 10वें दिन भी जारी रहा धरना

चंबल एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट में भिंड को जोड़ने जाने की मांग को लेकर पिछले 10 दिन से शहर के युवा गौरी सरोवर किनारे बिहारी पार्क के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सोमवार को हड़ताल पर बैठे युवा सतीश राजावत ने कहा कि जब-तक चंबल एक्सप्रेस-वे से भिंड को नहीं जोड़ा जाएगा, जब तक हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी। केंद्र सरकार से यह हमारी आर-पार की लड़ाई है। भिंड के साथ हम लोग सौतेला व्यवहार को स्वीकार नहीं करेंगे। इस मौके पर कप्तान सिंह राठौर, इकबाल अली, अमर सिंह, श्रवण पाठक, आनंद बरूआ, महेश मिश्रा, नितिन दीक्षित, अमित बौहरे, राजन चौहान, मनीष भदौरिया, रक्षपाल सिंह, विनोद कूपर आदि मौजूद रहे।

भूख हड़ताल पर बैठे शहर के युवा।
खबरें और भी हैं...